मधुबनी में गोलीकांड के बाद भड़का आक्रोश, DM आनंद शर्मा के साथ भीड़ ने की धक्का-मुक्की! लेकिन अधिकारी ने नहीं खोया अपना आपा। 👏
मधुबनी में एक ASI द्वारा चार लोगों को गोली मारने की घटना सामने आई थी। इस गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए।
घटना के बाद मृतक के परिजन DM आनंद शर्मा से मिलने पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोग घटना को लेकर DM से सवाल-जवाब करने लगे।
माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि भीड़ में मौजूद एक महिला ने DM आनंद शर्मा का कॉलर तक पकड़ लिया। चारों तरफ से लोग उन्हें घेरकर सवाल कर रहे थे और स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही थी।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के दौरान DM आनंद शर्मा ने गजब का धैर्य और संयम दिखाया। उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और न ही भीड़ के साथ किसी तरह की बदसलूकी की। यहां तक कि उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को भी संयम बरतने का संकेत दिया।
ऐसे मुश्किल हालात में भ�