बहराइच: सालिकपुरवा पुरैना में दुकान पर लगे पोस्ट को लेकर हुआ विवाद,तीन लोग हुए घायल
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालिकपुरवा पुरैना में दो पक्षों में दुकान पर लगे पोस्ट को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज का जांच शुरू कर दी गई है।