बहराइच: मननजोत इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी ठोकर, बच्ची की हुई मौत
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मननजोत इलाके में तेज रफ्तार बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को ठोकर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया बाइक सवार की ठोकर से बच्ची की मौत हुई है।