बहराइच: महमूदाबाद रोड पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस जाच में जुटी
सीतापुर जिले के सीतापुर लखनऊ हाईवे के महमूदाबाद रोड पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते सीतापुर जिले के थानगांव थाने के वइन सोलियां गांव निवासी 55 वर्षीय राम खेलावन पुत्र राम दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीतापुर जिला अस्पताल लाए जाने पर बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। जाच जारी है।