बहराइच: मथुरा पुल नहर में पैर फिसलने के कारण सरयू नदी में डूबने से एक किशोरी की हुई मौत, पानी भरते समय हुआ हादसा
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के भोपतपुर बेलवा गांव निवासी एक किशोरी सरयू नदी के तट पर पानी भरते समय पैर फिसलने से डूब गई। जिससे नदी में डूबकर उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह किशोरी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत भोपतपुर बेलवा गांव निवासी नाजमा (13) पुत्री रंजीत खां पिता मजदूरी करता है। जाच जारी है।