जगदलपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में HIV प्रभावित मरीजों की सर्वे जांच और सलाह हेतु CAB का किया गया गठन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, नई दिल्ली के निर्देश और परियोजना संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के द्वारा जारी पत्र के आधार पर जिला स्तर पर CAB (कम्युनिटी एडवाइजरी बोर्ड)का गठन किया गया। इस विषय में सोमवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी शकील खान ने जानकारी दी।