मिर्ज़ापुर: जमीन धोखाधड़ी मामले में कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली में 14 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 14 लोगों के खिलाफ जमीन के धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। तरकापुर की रहने वाली रंजना वाजपेई ने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।