मिर्ज़ापुर: रेलवे स्टेशन समीप सड़क क्रॉस कर रहे युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, युवक हुआ घायल
बताते चले कि गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे सोनभद्र जनपद के रेणुकूट निवासी विकास कुमार इलाहाबाद जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के पास सड़क क्रॉस करते समय सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ऑटो ने टक्कर मार दिया जिसमें युवक घायल हो गए स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर युवक को ट्रामा सेंटर भेजा इलाज जारी।