मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र की हनुमान पडरा में कुएं के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव
गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान पडरा निवासिनी महिला मैना देवी जो की 6 बच्चों की मां है संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 500 मीटर की दूरी पर कुएं के अंदर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बेटी ने बताया कि मां रात में खाना खाकर सोई थी और सुबह पता चलता है की मां का शव कुएं में उतराया हुआ है। पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए।