मिर्ज़ापुर: बाणसागर कॉलोनी के पास चार पहिया वाहन सवारों ने युवक को मारपीट कर वाहन में बैठाकर ले गए, टेढ़वा पुलिस ने किया पकड़ा
बाणसागर कॉलोनी के पास चार पहिया वाहन सवारों ने युवक को मारपीट कर वाहन में बैठाकर साथ ले गए। पुरजागिर के पास युवक को छोड़ दिया। लेकिन इसके आगे टेढ़वा चौकी पुलिस द्वारा वाहन सवारों को पकड़ लिया गया। चार पहिया वाहन और दो अन्य व्यक्तियों को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों व्यक्ति जौनपुर जनपद के जमांलापुर के रहने वाले हैं।