मिर्ज़ापुर: घर से टोटो पकड़ने निकली वृद्ध महिला को कजरवा पोखरा मोहल्ले में आवारा कुत्तों ने काटकर किया जख्मी, ट्रामा सेंटर में भर्ती
कजरहवा पोखरा मोहल्ले में घर से टोटो पकड़ने निकली वृद्ध महिला को आवारा कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया। घायल महिला महंती पत्नी स्वर्गीय विजई 70 वर्ष मायके में शादी में शामिल होने के लिए घर से टोटो पकड़ने के लिए निकली थी, कि रास्तों में कुत्तों ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में महिला को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।