मिर्ज़ापुर: यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन एवं सौंपा ज्ञापन
बताते चले कि गुरुवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे आजाद अधिकार सेना ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। कासगंज में भाजपा नेता द्वारा बलात्कार फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर प्रयागराज में दलित युवक को जिंदा जलाना वाराणसी में सामूहिक रेप केस व राजनीतिक पीड़ित हरीश मिश्रा को जेल भेजने की घटना हुई है जिसमें पुलिस फेल दिख रही है।