हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में दबंगों ने घर में घुसकर ढहाई नवनिर्मित दीवार, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 15 में ग्रीनलाज के पीछे की निवासी आराधना देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में अवगत कराया है कि गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पति चंद्रशेखर के साथ मकान में निर्माण करा रही थी। तभी पड़ोसी घर के अंदर घुस आए और गाली गलौज मारपीट करके सब्बल व फावड़ा से नवनिर्मित दीवाल को गिरा दिया है।