हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में एमडीएस विद्यालय में लगा बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी
सुमेरपुर कस्बे के एमडीएस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का शुभारंभ सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एमडीएस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन कराया गया। सदर विधायक ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपू गुप्ता मौजूद रहे।