हमीरपुर: हमीरपुर मुख्यालय में किराया मांगा तो ईरिक्शा चालक को मारपीट कर किया लहुलुहान
हमीरपुर में ई रिक्शा चालक को एक सवारी से किराया मांगना महंगा साबित हो गया। ई रिक्शा चालक द्वारा पैसे मांगने से खफा होकर आरोपियों ने लाठी डंडे से उसे मारकर लहुलुहान कर दिया। घायल अवस्था में उपचार के लिए ईरिक्शा चालक को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। घायल ई रिक्शा चालक की बहन ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं।