हमीरपुर: मेरापुर के पास यमुना नदी में मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने की संदिग्ध सूचना पर तलाश में जुटी पुलिस
हमीरपुर में चार दिन पहले दो साथियों के साथ मछलियों का शिकार करने गया युवक संदिग्ध हालत में यमुना में डूब गया। दोनों साथी मौके से निकल भागे, एक घर छोड़कर कानपुर निकल गया तो दूसरा यहां वहां छिपा घूमता रहा। गुरुवार को युवक के परिजनों से साथी की मुलाकात हुई तो डूबने का पता चला। सुबह से परिजन गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में युवक की कर रहे हैं तलाश।