हमीरपुर: सुमेरपुर में पोषण पखवारा में मोटे अनाजों के उपयोग पर दिया गया जोर, बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
गुरुवार को पोषण पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीती भिलवारे ने बताया कि नौनिहालों को कुपोषण से बचने के लिए पोषण युक्त भोज्य पदार्थ जरूरी है। इसमें मोटे अनाजों से बनाई गई खाद्य सामग्रियां सबसे बेहतर है। सुपरवाइजर कामिनी पाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया