गंगरार: गंगरार में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की दिलाई शपथ, सपनों को साकार करने का दिया संदेश
गंगरार के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोजरो का खेड़ा में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान के तहत नशामुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सिविल न्यायाधीश खुशबू परिहार ने विद्यार्थियों से “नशे को ना कहो और अपने सपनों को हां कहो की शपथ दिलाई है।