पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट बस स्टैंड के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता-पुत्र हुए घायल
अनियंत्रित होकर पोड़ैयाहाट बस स्टैंड के पास मंगलवार की देर शाम डिवाइडर से बाइक टकरा गई। उस पर सवार पिता पुत्र बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हें पहुंचाया गया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल की पहचान सकरी निवासी 47 वर्षीय सुशील हांसदा के रूप में हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया है।