कुलपहाड़: ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण कार्य रुका, ग्राम प्रधान ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, रगोलिया बुजुर्ग का मामला
पंचायत रंगोलिया बुजुर्ग में सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में बन रही सीसी रोड के लिए पंचायत भूमि से मुरम डलवाई जा रही थी, तभी विरोधियों की शिकायत पर नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन को थाना कुलपहाड़ भिजवा दिया गया। प्रधान ने एसडीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।