बांका: मेहरपुर गांव से पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Mar 8, 2026 सदर थाना की पुलिस ने मेहरपुर गांव से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया। रविवार की दोपहर 1:00 बजे अभियुक्त को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मेहरपुर गांव निवासी सिंटू कुमार पर न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया। जिसके आलोक में पुलिस ने सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया।