धोरैया: गौरा चौक के पास दो ट्रैक्टरों की टक्कर में एक चालक की मौत, परिजनों में मातम
गौरा चौक के समीप रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दो ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रैक्टर के चालक घोघा थाना क्षेत्र के इदमादपुर गांव निवासी मोहन मंडल के पुत्र दिलीप मंडल उर्फ दिल्लो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक धोरैया की ओर से खाली ट्रैक्टर लेकर आ रहा था तभी सन्हौला की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसके ट्रैक्टर में धक्का मार दिया.