धोरैया: रिफायतपुर स्कूल को उच्च विद्यालय धोरैया में मर्ज करने को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच दिया आवेदन #jansamasya
Dhuraiya, Banka | May 30, 2025 प्रोन्नत मध्य विद्यालय रिफायतपुर को उच्च विद्यालय धोरैया में मर्ज करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वरीय पदाधिकारी समेत आवेदन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है. इसको लेकर ग्रामीणों ने बांका डीएम ,बीडीओ, प्रखंड प्रमुख, बीईओ को आवेदन देकर कहा है कि इससे बच्चों को काफी परेशानी होगी. करीब दो किलोमीटर की दुरी तय करनी होगी.