कानपुर: कानपुर की उर्सुला अस्पताल में खुला प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, सस्ती दवाइयों से लोगों को मिलेगी राहत
कानपुर की आम जनता को महंगी दवा से राहत दिलाने के लिए कानपुर की प्रसिद्ध उर्सुला अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी ने बुधवार दोपहर 2:00 किया।उद्घाटन समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से आमजन को महंगी दवाइयां की जगह उन्हीं दवाइयां के समतुल्य शाल्ट की गुणवत्ता युक्त जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जायेगी।