कानपुर: जीटी रोड नरामऊ में हुआ भीषण सड़क हादसा, कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल
जी.टी रोड,नारामऊ के निकट एक विक्रम, जो कि आई.आई.टी से मन्धना की ओर सवारियाँ लेकर जा रहा था, तभी सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में विक्रम में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। थाना प्रभारी ने बुधवार 1 बजे बताया कि, तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस में तत्परता दिखाते हुए डायल 112 तथा स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को राम हॉस्पिटल मेंभर्ती कराया गया है