कानपुर: तलाक महल लाल कुआं के सामने ढाबे में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बेकनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तलाक महल लाल कुआं के सामने ढाबे में मंगलवार रात 11:30 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।थाना प्रभारी ने बताया क्षेत्र की जनता और स्थानीय पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।