कलेक्टर गंज गल्ला मंडी में मंगलवार को अग्निकांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग बुझाने के बाद बुधवार 12 बजे उसका कंकाल उसी केमिकल गोदाम में मिला, जहां से आग की शुरुआत हुई थी। थाना प्रभारी ने बुधवार 1:00 बताया कि, जिस व्यक्ति का कंकाल मिला है वह व्यक्ति इसी केमिकल गोदाम में काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।