कानपुर: हेयर ट्रांसप्लांट के नाम पर डॉक्टर ने बांटी लोगों को मौत, एक और मामला सामने आया, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
हेयर ट्रांसप्लांट से एक और इंजीनियर की मौत हो गई। इन्होंने भी इंपायर क्लिनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था जहां पर मृतक इंजीनियर विनीत दुबे ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। मृतक फर्रुखाबाद का रहने वाला था। पीड़ित परिवार ने बुधवार 1बजे बताया कि,अभी तक उनकी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।