हसनपुर: बाइक में ज़ोरदार टक्कर के बाद दोस्तों को बुलाकर पीटा, कोर्ट के आदेश पर सैदनगली थाना पुलिस ने किया मुक़दमा दर्ज
अमरोहा में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस पर सड़क हादसे और मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। यह मामला सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर करनपुर निवासी सुरेश कुमार उर्फ कृष्ण कुमार से जुड़ा है। सुरेश कुमार ने तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर।