दिनभर काम, मजदूरी का इंतजार! एक्यूरेट कंपनी के 50+ मजदूर पहुंचे श्रम विभाग, 15 सितंबर को भुगतान का भरोसा
मिर्जापुर। मजदूरी भुगतान को लेकर एक्यूरेट कंपनी में काम करने वाले 50 से अधिक श्रमिकों ने श्रम विभाग पहुंचकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। श्रमिकों का आरोप है कि काम करने के बावजूद उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मामला श्रम विभाग पहुंचने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में ठेकेदार और श्रमिकों के बीच बातचीत हुई। बातचीत के दौरान ठेकेदार की ओर से 15 सितंबर को मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया।
श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है। अब श्रमिकों को 15 सितंबर का इंतजार है कि उन्हें मेहनत की मजदूरी मिल पाती है या नहीं।
#TodayMirzapur #MirzapurNews #मजदूर #मजदूरी #श्रमविभाग #AccurateCompany