हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल
सीतापुर के रहने वाले थे दोनों दोस्त
हरदोई। दोस्तों के साथ रविवार रात बहन के घर जा रहे युवक की बाइक को किसी वाहन ने पिहानी कोतवाली क्षेत्र में टक्कर मार दी। घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई। एक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के महरनियां निवासी रजनीश (24) दिल्ली में काम करते थे। 15 दिन पहले वह गांव आए थे। उनकी बहन रजनी का घर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दूल्हापुर गांव में है। रविवार शाम वह अपने दोस्तों रवि (21) और शिवा (22) के साथ बाइक से दूल्हापुर जा रहा था। बूढ़ागांव खटेली मार्ग पर घुरैला गांव के पास पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मझिया के दुल्हापुर गांव स्थित बहन रजनी के घर जा रहा था। पिहानी के बूढ़ागांव-खटेली मार्ग पर घुरेला गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिहानी सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि और शिवा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रवि की भी मौत हो गई। शिवा की हालत गंभीर है। रजनीश पांच भाई बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Jun 29, 2026