फिरोजाबाद में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशाल पेड़ अचानक ई-रिक्शा पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि पेड़ के नीचे दबने से 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
घटना के बाद गांव के लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Hardoi, Hardoi | Jun 29, 2026