प्रतापगढ़: शादी समारोह में शस्त्र प्रदर्शन का वीडियो वायरल, सिसोदियानगर दहेरखुर्द के 3 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
शादी समारोह में डीजे डांस के दौरान बंदूक लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष ने बुधवार शाम 6 बजे बताया की वीडियो की जांच के बाद सिसोदियानगर दहेरखुर्द गांव के विपिन सिंह, मानसिंह और बंदूक के लाइसेंसधारी विजय प्रताप सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 30 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।