दमोह: दमोह के बुंदेली महोत्सव में शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया के विद्यार्थियों ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति
Damoh, Damoh | Jan 25, 2025 बुंदेली महोत्सव दमोह में ग्राम देवरान टपरिया के कक्षा 1 से 5 वीं तक के नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों ने बुंदेलखंड का बधाई नृत्य (नैना बंद लागे कहियो....) की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें सभी दर्शक झूम उठे। बुंदेली गौरव न्यास द्वारा सभी विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इस शानदार प्रस्तुति के लिए शाला की शिक्षिका एवं अतिथि शिक्षक को भी सम्मानित किया