कस्बा खानपुर स्थित एक डेरी पर सिंथेटिक मावा बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कार्रवाई कर मावे का सैंपल लिया। रविवार को ग्राम चठेहरा निवासी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार में शादी समारोह होने पर उक्त डेरी से मावा खरीदा था। मावे में मिलावट होने के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत की थी। जिसके बाद टीम ने मावे का सैंपल लिया है।