पटियाली: पटियाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं समस्याएं, 68 शिकायतें प्राप्त, 5 का मौके पर किया निस्तारण
पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान 68 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।