इटाढ़ी: किला मैदान में आज महर्षि विश्वामित्र सामूहिक विवाह महोत्सव, आस्था सिंह ने भाग लेने की अपील की
Itarhi, Buxar | May 26, 2026 भोजपुरी फिल्म जगत की सुपरस्टार अभिनेत्री आस्था सिंह ने 26 मई को किला मैदान में आयोजित होने वाले महर्षि विश्वामित्र सामूहिक विवाह महोत्सव महायज्ञ में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और मानव सेवा का एक बड़ा उदाहरण है, जहां गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों का विवाह पूरे सम्मान के साथ कराया जा रहा है।