बदायूं: बीबीपुर गांव में कबाड़ पर आग लगाने के विवाद में शिकायत करने पर झगड़े में 5 लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Nov 27, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के बीबीपुर गांव में कबाड़ में आग लगाने के विवाद में शिकायत करने पर हुए झगड़े में पांच लोगों ने नीलेश वर्मा पुत्र खियोराज लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। नीलेश वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के भी चोट आई है।