मुगलसराय: चंदौली: डोमरी में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनज़र, डीएम और एसपी ने पड़ाव चौराहे से डोमरी तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे एवं एसपी आदित्य लांग्हे ने सोमवार को पड़ाव स्थित डोमरी में चल रहे शिव महापुराण कथा को लेकर ट्रैफिक सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डोमरी में चल रहे शिव महापुराण कथा में आज प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। इसी क्रम में डीएम एवं एसपी ने विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।