मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने हवाला के ₹25,30,000 के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
जनपद के डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने हवाला के ₹25,30000 के साथ रविवार शाम एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक कैस लेकर वाराणसी से पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। संदिग्ध होने पर जब डीडीयू जंक्शन पर युवक के बैग को चेक किया गया तो कैस बरामद हुआ। जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात की माने तो यह ज्वेलरी से संबंधित हवाला का पैसा है। जीआरपी कार्रवाई में जुटी हुई है।