मुगलसराय: SP के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की
चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर रविवार को चंदौली जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा पैदल गस्त किया गया। गस्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों अंतर्राज्यीय बॉर्डर,संवेदनशील स्थानों पर गहनता से चेकिंग की गई। अनावश्यक घूम रहे लोगों को हिदायत दिया गया कि बेवजह सड़क व सार्वजनिक स्थान पर न घुमे,कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।