ऐसा कोई सरकारी दफ्तर है जहां बिना पैसे कोई काम होता हो - चंद्रशेखर आजाद सांसद नगीना
सबकी संपत्तियों की जांच कराऊंगा कहां-कहां प्लॉट खरीद रखे हैं - सांसद
यह गर्मी जेल में जाकर दिखाना
बिजनौर धामपुर तहसील क्षेत्र में नासिर बाबा की मजार से जुड़े मामले को लेकर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में सांसद चंद्रशेखर आजाद अपने निजी आवास पर तहसील कर्मचारियों और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो अपने लेटर पैड पर नाम लिखकर एफआईआर कराने की सिफारिश करेंगे और देखेंगे कि कार्रवाई कैसे नहीं होती।