परैया: परैया में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर ऑटो चालक संघ की हड़ताल, यातायात प्रभावित
Paraiya, Gaya | Jun 1, 2026 बढ़ते पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर ऑटो चालकों का हड़ताल हुआ। परैया प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को ऑटो चालक संघ के हड़ताल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित दिखा। ग्रामीण इलाकों से स्थानीय बाजार पहुंचने वाले महिला, पुरुष, वृद्ध, बच्चे सभी ऑटो नहीं चलने से बहुत परेशान हुए। भीषण गर्मी के बीच तीखे धूप में लोगों को पैदल ही गंतव्य तक जाना पड़ा