रायबरेली: शहीद स्मारक पर अपर जिलाधिकारी ने शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर सई नदी किनारे दीप प्रज्वलित किए
6 जनवरी शाम 7:00 के आसपास मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर उप जिला अधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर, शहीद हुए किसानों की याद की गई। दिनांक 7 जनवरी को रायबरेली में शहीद हुए किसानों की याद में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। दीप प्रज्वलित कर शहीदों को याद किया गया है।