रायबरेली: नेहरू नगर की रहने वाली महिला आग की चपेट में आई, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
6 जनवरी 2025 समय 7 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेहरू नगर की रहने वाली महिला बिंदेश्वरी देवी अलाव की चपेट में आ गई।परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जिला अस्पताल में बर्न वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा इलाज। चिकित्सक डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि हालत नाजुक है लखनऊ रेफर किया जा रहा है।