रायबरेली: मामा चौराहे पर शासन के निर्देश पर महाकुंभ जाने वाले रास्ते पर, एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में की गई वाहनों की चेकिंग
कोतवाली नगर क्षेत्र के,मामा चौराहे पर,सोमवार को शासन के निर्देश में,डीएम एसपी के निर्देशानुसार,एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में,सघन अभियान चलाकर,वाहनों की चेकिंग की गई,इस दौरान वाहनों का चालान,ना काटकर उन्हें गुलाब का फूल देकर,अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया।और कहा गया की,सीट बेल्ट व हेलमेट लगाकर ही हाईवे पर चले, सड़क हादसों से बचने के उपाय भी बताए गए हैं।