गढ़वा: मोटरसाइकिल खरीदने को लेकर कहासुनी, युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
Garhwa, Garhwa | Nov 12, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के कीतासोती गांव निवासी लालमुनि उरांव के पुत्र 22 वर्षीय संतलेश उरांव ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।