जवा: अष्ठभुजा हॉस्पिटल जवा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न हुआ
अष्टभुजा हॉस्पिटल जवा में अरुण दिव्य ज्योति युवा कल्याण समिति के नेतृत्व में सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के सहयोग से आज दिनांक 3 अक्टूबर 2024 को सुवह 10 बजे से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहा पर सदगुरु सेवा ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड के अनुभवी डांक्टरों द्वारा 272 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया।