जवा: परिवार के लोगों ने फर्जी तरीके से नाम करा लेने पर निरस्त करने की मांग, रीवा में जनसुनवाई में दिया गया आवेदन
चन्द्रभान कुशवाहा पिता मोतीलाल उर्फ छोटेलाल कुशवाहा निवासी ग्राम बीरपुर, थाना पनवार, तहसील जवा, जिला रीवा ने बताया कि मेरे अराजी नंबर 248/2, 254/3, 255/2, 270/2, 66, 67, 109 में फर्जी तरीके से मेरे अनुपस्थिति में वर्ष 2016 में परिवार के 16 लोगो ने ने जबरन सरहंगई के बल पर पटवारी आरआई एवं तहसीलदार के मिलीभगत से अपने नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवा लिये हैं।