जवा: नगर विकास प्रस्फुटन समिति डभौरा ने स्वच्छता रैली निकालकर मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती
रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत डभौरा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद रीवा के मार्गदर्शन में नगर विकास पृस्फुटन समिति डभौरा के द्वारा आज दिनांक 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे स्वच्छता रैली निकाल कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तथा उनके किये गए सराहनीय कार्यो एवं बलिदान को याद किया गया।